उत्तराखंड

भाजपा किसान मोर्चा ऋषिकेश जिला प्रभारी बने सचिन गुज्जर

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह विष्ट ने सचिन गुज्जर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, ऋषिकेश जिला का प्रभारी नियुक्त किया है।

इस महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्ति के उपरांत सचिन गुज्जर ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसानों की सेवा, संगठन के विस्तार तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद में वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा किसान हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में किसानों के हित में चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

सचिन गुज्जर ने पुनः प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह विष्ट का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा दिए गए। इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button