उत्तराखंड

महंगाई और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ पुतला दहन

देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। आज महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के महानगर अध्यक्ष करण घाघट के नेतृत्व में राजपुर विधानसभा के डीएल रोड चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि हर दिन बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग का जीवन कठिन होता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में हालिया बढ़ोतरी से परिवहन, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं लगातार महंगी हो रही हैं। कई राज्यों में पेट्रोल ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, छेड़छाड़, बलात्कार और घरेलू हिंसा की घटनाएं समाज को शर्मसार कर रही हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं।

महंगाई की मार से आम आदमी परेशान है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बार-बार वृद्धि के कारण जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि बढ़ती कीमतों से जनता त्रस्त हो चुकी है।

हम सरकार से मांग करते हैं कि:
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए।
महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून और प्रभावी कार्रवाई की जाए।
प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर तुरंत रोक लगाई जाए।
यदि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करती, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव धर्मपाल घाघट,संजय गौतम, अशोक कुमार ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, वीरेंद्र पवार ,महानगर महासचिव सईद अहमद जमाल ,हेमंत उप्रेती प्रियांशु सिंह हिमांशु भट्ट गौरव पवार, नोहर सिंह ,सुरेश कुमार, ओम प्रकाश यादव ,दिनेश कौशल, चंद्रपाल सुरेश चंदेल योगेश घाघट सहित दर्जनों की

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button