अंडर 11में सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग रहा चैंपियन

विद्या भारती बरेली महानगर संकुल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न
अंडर 11में सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग रहा चैंपियन
बरेली स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में बरेली महानगर संकुल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग ने अंडर 11 में भैया और बहनों ने चैंपियनशिप प्राप्त की कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विद्यालय के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, व्यवस्थापक दिनेश मलिक, सह व्यवस्थापक राकेश शर्मा भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष डॉ अनिल गर्ग एवं गांधीनगर विद्यालय के व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र जी जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने मां सरस्वती के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलन एवं मैदान में गोला फेंक कर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया प्रतियोगिता में महानगर संकुल की सभी आठ टीमों ने भाग लिया परिणामों में महानगर संकुल की चैंपियनशिप नैनीताल मार्ग की सिया शर्मा भाइयों में आकाश एवं हर्षित गुर्जर नैनीताल मार्ग ने चैंपियनशिप प्राप्त की बहनों की 100 मी एवं 200 मी दौड़ में सुखमनी कौर नैनीताल मार्ग बरेली 400 मी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद में सिया शर्मा नैनीताल मार्ग बरेली ने प्रथम स्थान,लक्ष्मी रामपुर बाग ने गोला फेंक, चक्का फेंक में प्रथम स्थान भईयाओं में 100 मी दौड़ में आकाश 200 मी में वेदांश रामपुर बाग 400 मीटर में हर्षित गुर्जर नैनीताल मार्ग लंबी कूद में शोभित नैनीताल मार्ग गोला फेंक में हर्षित नैनीताल मार्ग, चक्का फेंक में हिमांशु नैनीताल मार्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
कुश्ती प्रतियोगिता में 27 किलो भार में कृष्णा गंगवार नैनीताल मार्ग, 33 किलो में शिक्षित नैनीताल मार्ग 41 किलो में आह्वान प्रताप रामपुर बाग 30 किलो में बॉबी ठाकुर रामपुर बाग और धर्म राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया समापन सत्र में जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर संकुल के सभी प्रधानाचार्य एवं सभी शारीरिक प्रमुख उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।


