उत्तराखंडदेहरादून

एसडीआरएफ ने खाई से बरामद किया दो दिन से लापता व्यक्ति का शव

एसडीआरएफ ने खाई से बरामद किया दो दिन से लापता व्यक्ति का शव

चमोली : 29 अक्टूबर 2026,

जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्रांतर्गत कपरी-कंडारा मार्ग के समीप स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट गोचर की टीम उप निरीक्षक भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ टीम ने खाई में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने खाई से एक व्यक्ति का शव बरामद किया तथा उसे सुरक्षित रूप से सड़क मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह, पुत्र केदार सिंह, निवासी गौचर, कर्णप्रयाग* के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले दो दिनों से लापता था ।

एसडीआरएफ टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। घटना के संबंध में अग्रिमवैधानिक कार्यवाही जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button