उत्तराखंडदेहरादून

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

आज 29 अक्टूबर 2026,  को कोतवाली विकासनगर से पोस्ट डाकपत्थर को सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति नहर के समीप एक व्यक्ति नहर में कूद गया है । सूचना पर सर्च एवं रेस्क्यू कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता बताई गई।

सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के हमराह एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा शक्ति नहर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम ने ढालीपुर इंटेक से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। इसके उपरांत शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा मृतक की पहचान विमल धीमान पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह धीमान, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम पोंदा, नंदा की चौकी के पास, प्रेमनगर, देहरादून के रूप में की गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान पूर्ण किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button